गोपालगंज, अप्रैल 9 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता जिले के थावे थाने के गवंदरी मोड़ पर गुरुवार को पत्नी पर अभद्र फब्तियां कसने का विरोध करने पर पति पर चाकू से वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। जख्मी पति को इलाज के लिए पहले थावे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां इमरजेंसी वार्ड में उसका इलाज डॉक्टरों की देखरेख में किया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया गया है कि गवंदरी गांव का एक शख्स गुरुवार को अपने घर से खाना खाने के बाद टहलते हुए गवंदरी मोड़ पर गया था। इस दौरान वहां पूर्व से मौजूद कुछ मनचले युवक उसकी पत्नी के खिलाफ अपशब्द व अश्लील कॉमेंट करना शुरू कर दिया। मनचले युवकों की बातों को सुनकर उक्त शख्स ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.