बदायूं, मार्च 29 -- सम्राट अशोक महान के प्रति अभद्र टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही नगर में आक्रोश फैल गया। समाज के लोग दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए। पुलिस को ज्ञापन सौंपा। शनिवार को बुद्ध सेवा समिति के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने अटल चौक, तिरंगा चौराहे से कोतवाली तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। लोगों का कहना था कि इस तरह की अभद्र टिप्पणी से मौर्य, शाक्य, कुशवाहा, सैनी सहित कई समाजों की भावनाएं आहत हुई हैं, जिसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। बुद्ध सेवा समिति के अध्यक्ष एडवोकेट स्वराज शाक्य और भिलौलिया बुद्ध महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष जय प्रकाश मौर्य ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने वाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.