नोएडा, जून 11 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी को लेकर सोशल मीडिया पर की जा रही अभद्र टिप्पणी को लेकर समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव श्याम सिंह भाटी ने पुलिस आयुक्त को पत्र लिखा है। पत्र में कार्रवाई की मांग की है। अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव श्याम सिंह भाटी ने बताया कि इस मामले को लेकर जिले में भी सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की जा रही है। उन्होंने कहा है कि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। यह भी पढ़ें- अखिलेश की बेटी पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर आक्रोशित हुए सपाई यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर टिप्पणी के खिलाफ सपाइयों का मोर्चा यह भी पढ़ें- पूर्व सीएम की बेटी पर अभद्र टिप्पणी करने से कार्यकर्ताओं में रोष

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...