बलरामपुर, मार्च 10 -- तुलसीपुर, संवाददाता। मौलाना अब्दुल्लाह सलीम द्वारा मुख्यमंत्री व गोरक्ष पीठाधीश्वर की माता के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी किए जाने के विरोध में विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को तुलसीपुर में आक्रोश रैली निकाली। रैली की शुरुआत हनुमानगढ़ी मंदिर तिराहे से हुई, जो नगर के नई बाजार चौक से होते हुए कलश चौराहे तक पहुंची। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता हाथों में भगवा झंडा लेकर नारेबाजी करते हुए मौलाना सलीम के खिलाफ विरोध जताते नजर आए। कलश चौराहे पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने मौलाना अब्दुल्लाह सलीम का पुतला फूंका और नाराजगी व्यक्त की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी तुलसीपुर को केंद्र सरकार के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा, जिसमें सलीम को तत्काल गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष चौधरी विजय सिंह ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.