बुलंदशहर, मार्च 18 -- भारतीय किसान यूनियन (धरतीपुत्र) अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी किए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया है। संगठन के पदाधिकारियों ने बुधवार को एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में भाकियू (धरतीपुत्र) के जिला सचिव अशोक शर्मा ने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा मुख्यमंत्री की माता के लिए सोशल मीडिया या सार्वजनिक रूप से अपशब्दों का प्रयोग किया गया है, जो बेहद निंदनीय है। संगठन ने चेतावनी दी है कि समाज में वैमनस्य फैलाने वाले ऐसे तत्वों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कठोर सजा दिलाने की मांग की है।-

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...