हापुड़, मार्च 11 -- थाना बाबूगढ़ पुलिस ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ दरोगा ने संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।पुलिस में दर्ज मुकदमे में थाना बाबूगढ़ में तैनात उपनिरीक्षक सूर्यपाल सिंह ने बताया कि सोमवार को क्षेत्र में चेकिंग करने के दौरान पता चला कि छावनी के संस्कार कॉलोनी निवासी राहुल रॉय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो बनाकर अपलोड की है। वीडियो में दूसरे पक्ष के लोगों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर रहा है। जिससे क्षेत्र में सामाजिक माहौल बिगड़ने और शांति व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति बन गई। आरोपी युवक ने वीडियो हटा दिया था। कुछ लोगों ने वीडियो को फोन में सेव करके रख लिया था।थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.