सुल्तानपुर, दिसम्बर 24 -- सुलतानपुर। एक शिक्षक को शिक्षिकाओं पर असंसदीय टिप्पणी करने और छात्र-छात्राओं से अभद्र व्यवहार के आरोप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेन्द्र गुप्ता ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। बीएसए की इस कार्रवाई से विभाग में खलबली मच गई है। बीएसए ने बताया कि निलंबित शिक्षक सुरेश कुमार लम्भुआ ब्लॉक के कम्पोजिट विद्यालय लम्भुआ में तैनात थे। आरोप है कि शिक्षक ने शिक्षिकाओं और छात्राओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की। इसकी शिकायत मिलने पर जांच कराई गई। जांच के बाद प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर शिक्षक का तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में शिक्षक को बीआरसी कुड़वार से सम्बद्ध किया गया है। बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने बताया कि शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। मामले की विस्तृत जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी कुड...