लखीमपुरखीरी, अप्रैल 3 -- सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मोदी के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक को ईसानागर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक दिन पूर्व वायरल हुए वीडियो के बाद ईसानगर पुलिस ने देर रात यह कार्रवाई की। बुधवार को ईसानगर कस्बे के रहने वाले नौशाद पुत्र गुलाम का आपत्तिजनक शब्द बोलते हुए एक वीडियो वायरल हुआ। लोग कार्रवाई की मांग करने लगे। एसओ ईसानगर निर्मल तिवारी ने पुलिस टीम को सक्रिय कर रात में ही नौशाद को ढूंढ निकाला। एसओ निर्मल तिवारी का कहना है कि मामले का पुलिस ने संज्ञान लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.