कौशाम्बी, अप्रैल 15 -- सैनी, हिन्दुस्तान संवाद। सैनी कोतवाली क्षेत्र के मोचारा गांव की एक पीड़िता का आरोप है कि गांव के कुछ लोग उसकी जमीन में लकड़ी कंडा आदि फेंक कर प्रतिमा स्थापित करने लगे। विरोध करने पर विपक्षी गाली गलौच कर मारपीट कर धमकी दी।सैनी कोतवाली क्षेत्र के मोचारा गांव निवासी देवा शकुंतला देवी पत्नी स्व. हरिलाल ने बुधवार को सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि मंगलवार रात गांव के कुछ लोगों ने उसकी जमीन पर रखा लकड़ी कंडा फेंककर बाबा साहेब की मूर्ति रख दिया। आरोप है कि इस बात का विरोध करने पर विपक्षी गाली गलौच कर मारपीट करने लगे और धमकी देने लगे, पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। यह भी पढ़ें- विवादित जमीन पर आंबेडकर प्रतिमा रखने पर विरोध, हंगामा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...