मऊ, मार्च 6 -- मऊ, संवाददाता। होली के दिन नशे में शहर कोतवाल समेत आमजन से अभद्रता मामले में शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने आरोपित सिपाही के निलंबन की संस्तुति की रिपोर्ट एसपी को प्रेषित कर दिया। एएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टयता मामला नशे में वाहन चलाने, आम लोगों से अभद्रता करने और कोतवाल के साथ दुर्व्यवहार का सामने आया है। शहर कोतवाली के मुंशीपुरा ओवरब्रिज के पास होली के दिन सिपाही अविनाश कथित तौर पर नशे की हालत में वाहन चला रहा था। इस दौरान शहर कोतवाल अनिल सिंह द्वारा जांच-पड़ताल के दौरान आरोपित सिपाही ने अभद्र व्यवहार किया। इस दौरान काफी संख्या में आम लोगों की भीड़ भी एकत्र हो गई थी। शहर कोतवाल ने आरोपी सिपाही को काफी समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सिपाही अभद्र व्यवहार करता रहा। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया...