गाज़ियाबाद, मार्च 14 -- मोदीनगर, संवाददाता। दरोगा पर अभद्रता का आरोप लगाकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कस्बा पुलिस चौकी पर हंगामा किया। उनकी मांग थी कि दरोगा पर तबादला किया जाए। थाना प्रभारी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। मोदीनगर में रहने वाले आकाश अरोड़ा बजरंग दल के जिला संयोजक हैं। आकाश अरोड़ा ने बताया कि उन्हें शनिवार को सूचना मिली कि गांधी मार्केट में दुकानदार का सामान दूसरे समुदाय का युवक फेंक रहा है। सूचना पर जब कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे, वहां पर एक एसआई और अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। आरोप है कि जब इस बात को विरोध किया गया तो दरोगा ने आकाश अरोड़ा के साथ अभद्रता और धक्कामुक्की की। अभद्रता की सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और कस्बा पुलिस चौकी पहुंचे। इस दौरान धरना दिया गया। उनकी मांग थी कि अभद्रता करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.