अभद्रता के आरोपी रेलवे इंजीनियर की तैनाती पर उठे सवाल
मथुरा, जून 25 -- रेलवे की महिला कर्मचारियों के साथ कथित उत्पीड़न तथा अभद्र व्यवहार के आरोपों में घिरे एक सीनियर सेक्शन इंजीनियर (पाथ वे) की मथुरा क्षेत्र में पुनः तैनाती को लेकर विरोध हो रहा है। रेलवे की आंतरिक जांच समिति द्वारा आरोपों को सही पाए जाने और उन्हें मथुरा क्षेत्र से बाहर स्थानांतरित किए जाने की सिफारिश के बावजूद उनकी तैनाती बृजनगर में कर दी गई है, जो मथुरा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इस पर एनसीआरएमयू (नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन) ने आपत्ति जताते हुए वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, उत्तर मध्य रेलवे, आगरा से हस्तक्षेप की मांग की है। जंक्शन रेलवे स्टेशन पर तैनात सीनियर सेक्शन इंजीनियर (पाथ वे) के खिलाफ उनके कार्यालय में कार्यरत लगभग आधा दर्जन महिला कर्मचारियों ने 28 जून 2024 को जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.