प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 6 -- मानिकपुर। नगर पंचायत के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 22 अप्रैल को उसकी बेटी बकरी चराने गई थी, वहां मोहल्ले का ही युवक पहले से ही मौजूद था। जब वह पहुंची तो युवक अश्लील गाना गाने लगा। विरोध करने पर गालियां देते हुए मारा पीटा। पीड़ित विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक सुजीत कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...