कौशाम्बी, फरवरी 20 -- करारी थाना क्षेत्र के शेषा गांव की आरती देवी पत्नी मंगल यादव ने बताया कि उसका पति परदेश में रहता है। घर पर वह बच्चों के साथ रहती है। पीड़िता की मानें तो 15 फरवरी की सुबह वे अपने बेटे नन्हा को नहाने के लिए फटकार रही थी। तभी पड़ोस की दयारानी यह कहकर गाली-गलौज करने लगी कि उसको अपशब्द कह रही है। विरोध करने पर उसने अपने बेटे छितानी के साथ मिलकर पिटाई कर दी। आरोपियों ने गुरुवार को पीड़िता को फिर से धमकी दी। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.