बागपत, मई 19 -- बड़ौत। नगर के कोताना रोड स्थित एक कॉलोनी में महिला व युवती से अभद्रता का विरोध करने पर एक युवक के साथ मारपीट की गई। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। नगर की एक कालोनी की रहने वाली एक महिला ने बताया कि एक युवक ने उनकी बेटी और गर्भवती बहू पर गंदे कमेंट किए तथा बहू का दुपट्टा खींच दिया, जिससे वह गिर पड़ी। पीड़िता का आरोप है कि घटना की शिकायत पुलिस से की गई थी, लेकिन अगले दिन सुबह आरोपी फिर पहुंच गया और गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी युवक और उसके साथी ने उनके बेटे अतुल को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो एक आरोपी फरार हो गया, जबकि दूसरे आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पीड़िता ने आरोपी युवक तुषार और उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर...