कोलकाता, जून 10 -- तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर मची उथल-पुथल के बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है। पार्टी की वरिष्ठ नेता सुष्मिता देव ने राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया है। महज एक हफ्ते के भीतर तृणमूल कांग्रेस के लिए यह दूसरा बड़ा झटका है, जब किसी नेता ने उच्च सदन से इस तरह अपना पद छोड़ा है। इस्तीफा देने के बाद अब उनके भाजपा में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं।इस्तीफा देकर हिमंत शर्मा के पास पहुंचीं सुष्मिता देव इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सुष्मिता देव ने राज्यसभा से इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा से मुलाकात की। उनके बीजेपी में शामिल होने की संभावना है। सुष्मिता देव पहले असम के सिलचर से कांग्रेस की लोकसभा सांसद थीं। वे 2019 में हार के बाद पार्टी छोड़कर 2021 में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो ...