नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- अगर आपके फोन पर रोजाना बैंक लोन, क्रेडिट कार्ड, इंश्योरेंस, प्रॉपर्टी या दूसरे ऑफर वाली अनजान कॉल्स आती हैं तो आने वाले समय में ऐसी कॉल्स पर लगाम लग सकती है। TRAI ने Spam Calls और Unsolicited Commercial Communication (UCC) को रोकने के लिए नियमों में बड़ा बदलाव किया है। इनमें AI की मदद से Spam Calls की पहचान करने से लेकर Automated Calls पर कार्रवाई तक कई बदलाव किए गए हैं। नए सिस्टम में टेलिकॉम ऑपरेटर AI और मशीन लर्निंग की मदद से ऐसे नंबरों की पहचान करेंगे जिनसे Spam Calls किए जाने की संभावना ज्यादा है। अगर एक ही सेंडर से जुड़े कई नंबर लगातार संदिग्ध पाए जाते हैं तो उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू हो सकती है। इसके अलावा कंपनियों की तरफ से किए जाने वाले Automated और Robocalls को भी नए नियमों के दायरे में लाया गया है। ऐसे A2...