नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- Realme Narzo 90x 5G Price Hike: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में बजट 5G फोन्स की मांग काफी है। लेकिन अब बजट स्मार्टफोन लगातार महंगे हो रहे हैं। 1 अप्रैल यानी आज से ही रियलमी ने Realme Narzo 90x 5G की कीमत भी बढ़ा दी है। इस फोन के दोनों वैरिएंट अब 2500 रुपए तक महंगे हो गए हैं। Realme Narzo 90 5G में 7000mAh की टाइटन बैटरी दी गई है। इसके साथ 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। फोन में 50MP प्राइमरी रियर कैमरा भी है जो इस फोन को कम कीमत में एक अच्छा ऑप्शन बनाता था। Realme Narzo 90x की नई कीमत Realme Narzo 90x 5G के बेस वेरिएंट 6GB RAM + 128GB स्टोरेज फोन को 13,999 रुपये में लॉन्च किया गया था लेकिन अब यह फोन 16,499 रुपए का हो गया है। वहीं टॉप वेरिएंट के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत 15,499 रुपये रखी गई थी, जो आज 1...