नई दिल्ली, मई 24 -- चिप की बढ़ती कीमतों के कारण Smartphones की कीमतों में भी तेजी इजाफा हो रहा है। ऐसे में रिफर्बिश्ड स्मार्टफोन सेगमेंट में नई तेजी देखने को मिल रही है, क्योंकि नए फोनों की बढ़ती कीमतों के कारण ज्यादा खरीदार सर्टिफाइड प्री-ओन्ड डिवाइसों की ओर रुख कर रहे हैं। काउंटरपॉइंट रिसर्च और इंडस्ट्री के अधिकारियों के अनुमानों के अनुसार, सेकेंडरी स्मार्टफोन मार्केट में 2025 में मजबूत डिमांड रही और 2026 में भी इसमें और भी बढ़ोतरी होने की संभावना है।iPhone की मांग मजबूत बनी हुई है पूरे बाजार में, एक बात लगातार साफ नजर आ रही है, iPhone की मांग मजबूत बनी हुई है। इंडस्ट्री के अनुमानों के मुताबिक, Apple ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपना हिस्सा 2019 के लगभग 2 प्रतिशत से बढ़ाकर आज लगभग 9 प्रतिशत कर लिया है। इस बढ़त के पीछे एक अहम वजह ऑनलाइ...