बेंगलुरु, जनवरी 21 -- कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद ने बुधवार को कहा कि आईपीएल 2026 के अपने घरेलू मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में करने की अब पूरी जिम्मेदारी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) पर है। पिछले महीने से विभिन्न राज्य एजेंसियों के साथ कई दौर की बातचीत करने के बाद कर्नाटक सरकार ने चिन्नास्वामी स्टेडियम को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) और अंतरराष्ट्रीय मैचों के आयोजन के लिए सशर्त अनुमति दे दी है। आरसीबी की जीत के जश्न के दौरान चार जून को हुई भगदड़ में 11 प्रशंसकों की मौत के बाद से इस ऐतिहासिक मैदान पर क्रिकेट नहीं खेला गया है। प्रसाद ने बेंगलुरु में चुनिंदा मीडियाकर्मियों से कहा, ''हमें सरकार से मैच आयोजित करने के लिए सशर्त अनुमति मिल गई है। हमें विश्वास है कि जल्द ही हमें बिना शर्त अनुमति मिल जाएगी। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.