नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- लोकसभा चुनाव 2029 में प्रधानमंत्री चेहरा कौन होगा, इस बहस के बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने बड़ा फैसला ले लिया है। उनकी पार्टी तमिलागा वेत्री कझगम या TVK औपचारिक रूप से INDIA यानी प्रमुख विपक्षी गठबंधन में शामिल हो गई है। हालांकि, संसद में एक भी सीट नहीं होने के चलते यह गठबंधन अभी दिल्ली तक नहीं पहुंच सका है। खास बात है कि विजय का यह कदम ऐसे समय पर आया है, जब देश में तीसरे मोर्चे की भी चर्चाएं जोरों पर हैं। कांग्रेस ने टीवीके पार्टी के INDIA गठबंधन में आने की पुष्टि कर दी है। पार्टी के तमिलनाडु प्रमुख बी मणिकम टैगोर ने इसे ऐतिहासिक बताया है। साथ ही कहा कि टीवीके के गठबंधन में शामिल होने से तमिलनाडु में विपक्षी मोर्चा और मजबूत होगा और आरएसएस-भाजपा सरकार, खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह ...