हिन्दुस्तान ब्यूरो, सितम्बर 26 -- बिहार सरकार उच्च शिक्षा और शोध को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है। बिहार में छात्रों को भी पीएचडी शोध के लिए प्रोत्साहन राशि मिलेगी। राज्य के उच्च शिक्षा विभाग ने पीएचडी करने वाले छात्रों को भी 10 हजार रुपए मासिक प्रोत्साहन राशि देने की तैयारी शुरू कर दी है। इसका उद्देश्य उच्च शिक्षा व शोध में छात्रों की भागीदारी बढ़ाना और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। फिलहाल चल रही मुख्यमंत्री बालिका पीएचडी फेलोशिप केवल छात्राओं के लिए है, जिसमें हर माह 10 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। अब इस योजना को विस्तार दिया जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग इसी तर्ज पर छात्रों के लिए भी अलग से या विस्तारित रूप में कार्ययोजना तैयार कर रहा है।छात्रों को भी हर माह 10 हजार योजना के मसौदे में प्रस्ताव है कि पीएचडी शोध कर रहे...