अब Instagram, Facebook और WhatsApp चलाने के लिए देने होंगे पैसे! आ रहे नए Paid Plans
नई दिल्ली, मई 28 -- दिनभर सोशल मीडिया पर अपना वक्त बिताने वाले यूजर्स को तगड़ा झटका लग सकता है, क्योंकि दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया कंपनियों में से एक Meta अब अपने प्लेटफॉर्म्स Instagram, Facebook और WhatsApp के लिए नए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान लाने की तैयारी में है। अब तक ये ऐप्स पूरी तरह फ्री में इस्तेमाल किए जाते रहे हैं, लेकिन आने वाले समय में कुछ खास फीचर्स का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को अलग से पैसे चुकाने पड़ सकते हैं। हालांकि कंपनी बेसिक फीचर्स को फ्री ही रखेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Meta Plus नाम से प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लॉन्च कर सकती है। बताया जा रहा है कि Instagram Plus और Facebook Plus की कीमत करीब 3.99 डॉलर प्रति महीना हो सकती है, जबकि WhatsApp Plus के लिए लगभग 2.99 डॉलर मासिक शुल्क लिया जा सकता है। यानी भारतीय मुद्रा में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.