नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- आईआटीई से पढ़ना उन सभी छात्रों का सपना होता है, जो इंजीनियर बनने की चाहत रखते हैं। ज्यादातर छात्र 9वीं क्लास से ही आईआईटी जाने का सपना संजोने लगते हैं और अपने इस पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। आईआईटी में दाखिला के लिए JEE Main और JEE Advanced की परीक्षा को पास करना होता है। लेकिन अगर मैं कहूं कि अब आप 9वीं में हैं और आईआईटी से पढ़ाई करना चाहते हैं, तो यह संभव है। जी हां, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मद्रास (IIT-M) ने एक ऐसी ही पहल शुरू की है, जिसके जरिए कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक के छात्र आईआईटी से पढ़ाई कर सकते हैं। इस पहल का नाम है 'स्कूल कनेक्ट प्रोग्राम', जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस प्रोग्राम के जरिए स्कूली बच्चों को आईआईटी से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा साइंस, साइबर सिक्योरि...