नई दिल्ली, अगस्त 26 -- चांद मोहम्मद, देहरादून जेन-जी आंदोलन अब उत्तराखंड राज्य में तेजी से बढ़ रहा है। कुछ दिन पहले जेन जी छात्रों ने अपनी मांगों के लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला-बोल किया था। अब जेन-जी डॉक्टरों ने मोर्चा खोल दिया है। उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में स्नातकोत्तर (पीजी) रेजीडेंट डॉक्टर्स कम स्टाइपेंड को लेकर आक्रोश जता रहे हैं। उन्होंने 'एक्स' पर अकाउंट बनाया है। जिससे मुख्यमंत्री, मंत्री, सचिव, निदेशक और विधायकों को लगातार पोस्ट कर रहे हैं। डॉक्टरों का दावा है कि उत्तर भारत के 11 राज्यों की तुलना में उत्तराखंड में सबसे कम स्टाइपेंड मिल रहा है। मंत्री, सचिव और निदेशक को ज्ञापन भेजने के बाद डॉक्टरों ने अब सोशल मीडिया पर भी विशेष अभियान शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे हड़ताल का रास्ता अ...