नई दिल्ली, जून 11 -- प्रवासी भारतीय (NRIs) अब अपने ही पैसे का इस्तेमाल करके विदेशों में सस्ती दरों पर कर्ज ले सकते हैं और उस पैसे को भारतीय बैंकों के FCNR(B) डिपॉजिट (Foreign Currency Non-Resident- विदेशी मुद्रा अनिवासी जमा) में निवेश कर मोटा पैसा कमा सकते हैं। यह एक ऐसी कमाल की तरकीब है, जिससे NRIs को बैंक डिपॉजिट जैसी सुरक्षित स्कीम से भी शेयर बाजार (Equity) जैसा भारी-भरकम रिटर्न पा सकते हैं। हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने देश में विदेशी मुद्रा के प्रवाह को बढ़ाने के लिए FCNR(B) डिपॉजिट स्वैप योजना में कुछ ढील दी है। इसके बाद भारतीय बैंकों ने इन डिपॉजिट्स पर ब्याज दरें बढ़ाना शुरू कर दिया है। HDFC बैंक ने 3 से 5 साल की जमा राशि पर ब्याज दरों को 2% (200 बेसिस पॉइंट्स) से ज्यादा बढ़ाकर 6% कर दिया है। वहीं, YES बैंक तो 6.5% से 6...