नई दिल्ली, मई 16 -- आईपीएल 2026 के 59 में मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हराकर उनके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद पर लगभग पानी फेर दिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि 12 मैचों के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का कारवां 12 अंकों पर ही थम गया है और उसके अगले दो मुकाबले दो ऐसी टीमों से हैं, जो लगातार शानदार प्रदर्शन करती आ रही हैं और टॉप 4 की दावेदार हैं। यह भी पढ़ें- कौन जीता कल का मैच, पॉइंट्स टेबल पर कहां पहुंची CSK? प्लेयर ऑफ द मैच कौन रहा?दोनों मैच जीतने पर भी मुश्किल होगी प्लेऑफ की राह लखनऊ सुपरजाइंट्स से हारने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की प्वाइंट्स टेबल पर मौजूदा स्थिति यह है कि वह राजस्थान रॉयल्स से नीचे छठवें स्थान पर खिसक गई है। फिलहाल चेन्नई सुपर किंग्स के 12 मैचों में 6 जीत और 6 हर के साथ कुल 12 अंक हैं और वह प्...