पटना, मई 11 -- Bihar Land Registry: बिहार में जमीन खरीदने से पहले ग्राहक के लिए सरकार यह पता लगाने की व्यवस्था शुरू करने जा रही है कि उस जमीन पर कोई झंझट या विवाद तो नहीं है। जमीन का मालिकाना हक उसी के नाम पर है, जिससे जमीन लेने की तैयारी है या उसके स्वामित्व के दावे में कोई गड़बड़ी है। इससे जमीन की खरीद-बिक्री के बाद होने वाले विवाद में स्वतः कमी आने की संभावना है। सरकार इसके लिए जमीन खरीदने-बेचने की प्रक्रिया से पहले 13 तरह की जानकारी के साथ ऑनलाइन आवेदन लेगी और अंचल पदाधिकारी को 10 दिन के अंदर उसके तथ्यों की जांच करके बताना होगा कि जमीन का दिया गया सारा विवरण सही है। रैयती जमीन के निबंधन से पहले खरीदारों को जमीन के बारे में पूरी जानकारी जल्द मिलने लगेगी। सरकार के दो महकमों राजस्व एवं भूमि सुधार और मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने...