अब CBI करेगी शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या मामले की जांच, बंगाल पुलिस ने खुद की थी मांग
नई दिल्ली, मई 12 -- पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के ठीक बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या से मचे बवाल के बाद अब इस मामले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के हाथों में सौंप दी गई है। जानकारी के मुताबिक सीबीआई मंगलवार को आधिकारिक तौर पर बंगाल पुलिस से इस केस की जिम्मेदारी अपने हाथ में ले लेगी। इससे पहले पश्चिम बंगाल पुलिस ने खुद इस मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीआई ने इस मामले की जांच करने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है। जांच का जिम्मा डीआईजी (DIG) रैंक के वरिष्ठ अधिकारी को सौंपा गया है। वहीं एक सात मेंबर्स वाली स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की बनाई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.