नई दिल्ली, अगस्त 20 -- जावा येज्दी मोटरसाइकल्स ने अपनी पॉपुलर येज्दी रोडस्टर रेड वुल्फ को अमेजन और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराने की घोषणा की है। इसके साथ ही कंपनी ने भारत के प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के जरिए अपनी डिजिटल पहुंच बढ़ाने और ग्राहकों के लिए बाइक खरीदने की प्रक्रिया को आसान बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। 1970 के दशक की येज्दी विरासत से प्रेरित रोडस्टर रेड वुल्फ को गहरी लाल फिनिश, क्रोम डिटेलिंग और रोडस्टर डिजाइन के साथ पेश किया गया है। इसमें 350 अल्फा2 लिक्विड-कूल्ड इंजन, 6-स्पीड गियरबॉक्स और असिस्ट एवं स्लिपर क्लच दिया गया है। मोटरसाइकिल में डुअल-चैनल ABS, कम्फर्टेबल एर्गोनॉमिक्स और 12.5 लीटर का फ्यूल टैंक है, जो 350 किलोमीटर से अधिक की रेंज देने में सक्षम है। जावा येज्दी मोटरसाइकल्स के सह-संस्थापक अनुपम थरेजा ने कहा, "येज्दी...