नई दिल्ली, मई 2 -- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के आने के बाद से इंसानों की नौकरियों के ऊपर खतरा बढ़ गया है। एआई कंपनियों ने एक के बाद एक नए चैटबोट लॉन्च करके इंसानी काम को और भी ज्यादा आसान कर दिया है। यह बोट्स इंसानों को काम करने में मदद तो कर रहे हैं, लेकिन इसके साथ ही एक सवाल भी उठा रहे हैं कि क्या अब वास्तव में वह समय आ गया है, जब काम के क्षेत्र में एआई पूरी तरह से इंसानों की जगह ले सकता है? कई सॉफ्टवेयर कंपनियों ने इसकी शुरूआत भी कर दी है। कंपनियों की तरफ से बड़े स्तर पर किए जा रहे इन ले ऑफ्स की वजह से लोगों के मन में चिंता है। लेकिन अब इसी चिंता को चीन की अदालत में सुनाए गए एक फैसले से थोड़ी राहत मिल सकती है। दरअसल, चीन के हांगझू में स्थित कोर्ट ने एक कंपनी को आदेश दिया है कि वह एआई की मदद से ऑटोमेशन को सहारा बनाकर लोगों को नहीं नि...