नई दिल्ली, फरवरी 26 -- आधार कार्ड (Aadhaar Card) से जुड़ी सेवाओं को आसान और तेज बनाने के लिए UIDAI ने एक बड़ा कदम उठाया है। अब नागरिक अपने सबसे नज़दीकी वेरीफाईड Aadhaar सेंटर को सीधे Google Maps पर सर्च सकेंगे। इससे लोग आसानी से आधार सेंटर पर पहुंच जाएंगे। पहले लोगों को कई बार गलत या फर्जी आधार सेवाओं के चक्कर में भटकना पड़ता था। यह सुविधा UIDAI-Google के नई साझेदारी के तहत शुरू की और आने वाले महीनों में सभी यूजर्स के लिए रोल आउट होगी। इस पहल का मकसद यह है कि Aadhaar Enrollment और Update जैसे महत्वपूर्ण पहचान सेवाओं तक पहुंच आसान बनना है। Google Maps पर अब अधिकृत Aadhaar केंद्रों की स्थिति, सर्विस क्या होगी (जैसे वयस्क या बच्चे का पंजीकरण, मोबाइल/पता अपडेट), सेंटर के खुलने और बंद होने का समय सब जानकारी आसानी से दिखाई जाएगी। इससे न सिर्फ स...