पूर्णिया, अप्रैल 19 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय ने 11 से 16 अप्रैल तक रद्द की गई परीक्षाओं के आयोजन की तिथि घोषित कर दी है। स्थगित की गई स्नातक पार्ट वन की परीक्षाएं 8 से 12 मई तक पूर्व निर्धारित सभी परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसके निमित्त कुलपति प्रोफेसर विवेकानंद सिंह के निर्देश पर परीक्षा विभाग के द्वारा परीक्षार्थियों को 16 सूत्री दिशा निर्देश जारी किया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो.(डॉ .) अमर कांत सिंह ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे संशोधित कार्यक्रम के अनुसार निर्धारित तिथि एवं पाली में परीक्षा केंद्र पर समय से उपस्थित हों तथा विश्वविद्यालय द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। यह भी पढ़ें- यू.जी. प्रथम सेमेस्टर परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जारी पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग द्...