गाजियाबाद, अप्रैल 11 -- Ghaziabad News : गाजियाबाद में जीडीए क्षेत्र को 15 जोन में बांट कर नए सिरे से विकसित करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए पहले चरण में राजनगर एक्सटेंशन और मोदीनगर का जोनल प्लान तैयार किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एनसीआरटीसी) को सौंपी गई है। ये जोनल प्लान तैयार होने के बाद दो चरण में अन्य क्षेत्रों के जोनल प्लान बनेंगे। माना जा रहा है कि इस साल यह सभी जोनल प्लान तैयार हो जाएंगे। गाजियाबाद महायोजना 2021 में जीडीए का दायरा 25099.46 हेक्टेयर जमीन पर फैला था, जिसको गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने 8 जोन में बांट कर विकसित किया। अब महायोजना 2031 में प्राधिकरण का दायरा बढ़कर 32017.81 हेक्टेयर में हो गया है। ऐसे में जीडीए क्षेत्रफल 27.56 फीसदी बढ़ गया। इतने बड़े क्षेत्रफल को विक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.