अयोध्या, अप्रैल 17 -- अयोध्या। बार एसोसिएशन मिल्कीपुर के लंबित चुनाव को लेकर आखिरकार स्थिति स्पष्ट हो गई है। निर्धारित समय दिसंबर में चुनाव न होने पर पूर्व अध्यक्ष पवन कुमार शुक्ल द्वारा हाईकोर्ट की शरण लेने के बाद न्यायालय के निर्देश पर अब चुनाव प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को आधिकारिक रूप से चुनाव की घोषणा करते हुए बताया कि बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का चुनाव आगामी 7 मई को संपन्न कराया जाएगा। चुनाव में एसोसिएशन के कुल 78 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के उसी दिन मतगणना कर परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे।निर्वाचन कार्यक्रम के तहत शनिवार को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत 21 अप्रैल को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएग...