गुड़गांव, अगस्त 23 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले ऐसे विद्यार्थी, जिनके लिए महंगी कोचिंग के बिना आईआईटी या मेडिकल कॉलेज तक पहुंचना मुश्किल माना जाता है, उनके लिए सुपर-100 का रास्ता अब पहले से खुला होगा। 10वीं कक्षा में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों के लिए सुपर-100 में पंजीकरण कराना अनिवार्य किया गया है। खास बात यह है कि अब केवल कुछ चुनिंदा मेधावी विद्यार्थियों को ही आगे बढ़ाने के बजाय 60 प्रतिशत अंक की पात्रता पूरी करने वाले बच्चों तक प्रवेश परीक्षा का अवसर पहुंचाने पर जोर रहेगा। गुरुग्राम के लिहाज से यह बदलाव इसलिए अहम है, क्योंकि जिले के सरकारी स्कूलों से पहले भी सुपर-100 में लगातार विद्यार्थी आगे बढ़ते रहे हैं। मार्च में शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए जिले के 146 विद्यार्थियों ने लेवल-1...