सीतामढ़ी, मई 17 -- सीतामढ़ी। आम जनता को जन उपयोगी सेवाओं से जुड़ी हुई समस्याओं से राहत दिलाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने अच्छी पहल की है। अब जिले के नागरिकों को बिजली बिल, बैंकिंग, अस्पताल व डिस्पेन्सरी, डाक या टेलीफोन, शिक्षा एवं शिक्षण संस्थान से संबंधित समस्याए और बीमा जैसे विवादों को सुलझाने के लिए कचहरी के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। नालसा के दिशा-निर्देशों पर सीतामढ़ी में स्थायी लोक अदालत की सेवाओं को और अधिक विस्तार दिया गया है। प्रधान जिला न एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष और प्राधिकार के सचिव, संजना गाँधी ने संयुक्त रूप से यह जानकारी दी है। बताया कि आम नागरिकों की सुविधा के लिए अब स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष एवं सदस्य सप्ताह के सभी 6 कार्य दिवस पर उपलब्ध रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...