संवाददाता, अप्रैल 26 -- UP News: उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना गंगा एक्सप्रेसवे के शुरू होने से पूर्वांचल और पश्चिमी उप्र के बीच दूरी अब काफी कम हो जाएगी। पीएम नरेंद्र मोदी 29 अप्रैल को परियोजना का लोकार्पण करेंगे। जिसके बाद एक्सप्रेस-वे पर आवागमन भी शुरू होगा। इसके चालू होने के बाद प्रयागराज से मेरठ तक 594 किमी का सफर छह घंटे में पूरा किया जा सकेगा। साथ ही मेरठ से दिल्ली जाने का सफर भी करीब हो जाएगा। छह लेन का यह एक्सप्रेस-वे मेरठ के बिजौली गांव से शुरू होकर प्रयागराज के सोरांव तहसील के अंतर्गत आने वाले जूड़ापुर दांदू गांव पर आकर समाप्त हुआ है। जहां पर 16 लेन का दूसरा टोल प्लाजा बनाया गया है और इसे एनएच-19 से मिलाया गया है। तहसील के इस गांव के साथ ही एक्सप्रेस-वे आगे बढ़ने पर पश्चिमनारा, पूरबनारा, जालियासई, सराय मदन सिंह, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.