नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- क्या आपने कभी सोचा है कि 35 या 40 की उम्र पार करने के बाद भी क्या किसी को पहली बार सरकारी नौकरी मिल सकती है? पहले जहां सरकारी नौकरियों के दरवाजे 30 से 35 साल की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते बंद होने लगते थे, वहीं अब देश भर के कई राज्यों में एक नया बदलाव देखने को मिल रहा है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और तेलंगाना जैसे राज्यों में अब सरकारी भर्तियों के लिए अधिकतम आयु सीमा बढ़ाकर 40 से 45 वर्ष तक की जा रही है। यह बदलाव उन लाखों अभ्यर्थियों के लिए एक नए जीवनदान की तरह है जो सालों से सरकारी सेवा में जाने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन उम्र का पड़ाव पार होने की वजह से दौड़ से बाहर होने की कगार पर थे।पश्चिम बंगाल में सरकारी नौकरियों के लिए अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की बढ़ोतरी पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य की व...