सीवान, फरवरी 25 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले समेत पूरे बिहार के किसानों और पैक्स समितियों के लिए राहत भरी खबर है। केंद्र सरकार ने खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के तहत धान अधिप्राप्ति की समय-सीमा को बढ़ा दिया है। अब जिले में 31 मार्च 2026 तक धान की सरकारी खरीद की जा सकेगी। पूर्व में खरीद की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2026 निर्धारित थी। गौर करने वाली बात है कि जिले में धान की खरीददारी इस बार कई कारणों से प्रभावित हुई थी। राज्यभर में फोर्टिफाइड राइस की नियमित उपलब्धता और मिलिंग से जुड़ी तकनीकी प्रक्रियाओं के कारण शुरुआती चरणों में धान की आवक और उठाव में सुस्ती देखी गई थी। इस समस्या के कारण कई किसान अपना धान पैक्स केंद्रों तक नहीं पहुंचा पाए थे। इससे निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने में बाधा आ रही थी। जनप्रतिनिधियों और समितियों की मांग पर फैसला धान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.