नई दिल्ली, जनवरी 27 -- टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स के शेयरों में गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है। तेजस नेटवर्क्स के शेयर मंगलवार को BSE में 2.50 पर्सेंट की गिरावट के साथ 296.45 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयर दिन के कारोबार के दौरान 294.10 रुपये पर जा पहुंचे और 52 हफ्ते का नया निचला स्तर बनाया। तेजस नेटवर्क्स के शेयर पिछले कुछ महीनों से लगातार लुढ़क रहे हैं। कंपनी के शेयर अपने अब तक के उच्चतम स्तर (ऑल टाइम हाई लेवल) से 80 पर्सेंट से अधिक टूट गए हैं। दिग्गज निवेशक विजय केडिया का एक समय तेजस नेटवर्क्स पर बड़ा दांव था। केडिया ने तेजस नेटवर्क्स के अपने इनवेस्टमेंट पर मल्टीबैगर रिटर्न कमाया। फिलहाल, उनका नाम कंपनी के बड़े शेयरहोल्डर्स की लिस्ट में नहीं है, शायद वह कंपनी से पूरी तरह बाहर हो गए हैं। 80% से ज्यादा टूट गए हैं तेजस नेट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.