लखीमपुरखीरी, अगस्त 7 -- पसगवां। विकासखंड सभागार में शुक्रवार को विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबीजी रामजी) योजना को लेकर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (एपीओ) ललित कुमार ने योजना के नए प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया कि चालू वित्तीय वर्ष से श्रमिकों को प्रतिदिन 300 रुपये मजदूरी दी जाएगी। साथ ही प्रत्येक जॉब कार्ड धारक परिवार को एक वर्ष में 100 के बजाय 125 दिन तक रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। एपीओ ने बताया कि योजना के तहत अब 318 प्रकार के कार्य शामिल किए गए हैं। इनमें तालाबों का सौंदर्यीकरण, खड़ंजा, नाली निर्माण, पौधरोपण, पशु शेड, वर्मी कंपोस्ट गड्ढा, आंगनबाड़ी और सामुदायिक केंद्रों से जुड़े कार्य प्रमुख हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास के साथ श्रमिकों को अध...