अब 30 सितंबर तक मिलेगी ठेकेदारों को तारकोल की राहत राशि
अंबेडकर नगर, अगस्त 13 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। सड़क निर्माण करा रहे ठेकेदारों को शासन ने बड़ी राहत दी है। मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के चलते सड़क निर्माण में लगने वाले तारकोल के बढ़े दाम को देखते हुए दिए जाने वाले राहत राशि की समय सीमा बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी है। पूर्व में यह सीमा 30 जून थी। सरकार के इस फैसले का ठेकेदारों ने बढ़ चढ़कर सराहना की है। मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के चलते सड़कों के निर्माण में लगने वाले मुख्य सामग्री तारकोल का दाम अचानक दोगुना हो गया था। इसके अलावा सुचारू रूप से उपलब्धता भी नहीं हो रही थी। नतीजा यह हुआ था कि सड़क निर्माण की गति अत्यंत धीमी हो गई थी। हालांकि बाद में इस समस्या को देखते हुए शासन ने तारकोल से बनने वाली सड़क की जगह छोटी सड़कों का निर्माण सीसी निर्माण कराए जाने के निर्देश दिए थे, लेकिन जो टेंडर इस आदेश के पहले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.