अब 30 सितंबर तक चलेगा खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान
मैनपुरी, सितम्बर 9 -- पशुओं को खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) जैसे संक्रामक रोग से बचाने के लिए जिले में चल रहे टीकाकरण अभियान की समयसीमा शासन ने बढ़ा दी है। अब पशुओं का टीकाकरण 30 सितंबर तक किया जाएगा। पहले यह टीकारकण अभियान को आठ सितंबर तक पूरा किया जाना था। जिले में अब तक 3.72 लाख पशुओं को वैक्सीन लगाई जा चुकी है, जबकि अभियान के तहत 514050 पशुओं के टीकाकरण के लिए वैक्सीन भेजी गई हैं। जिले में खुरपका-मुंहपका रोग से पशुओं को सुरक्षित रखने के लिए 22 जुलाई से टीकाकरण अभियान शुरू किया गया था। अभियान के लिए पशुपालन विभाग की 36 टीमें गांव-गांव पहुंचकर पशुओं का निशुल्क टीकाकरण कर रही हैं। शासन की ओर से समयसीमा बढ़ाए जाने के बाद अब टीमें शेष पशुओं का टीकाकरण पूरा करने में जुट गई हैं। खुरपका-मुंहपका पशुओं में तेजी से फैलने वाला संक्रामक रोग है। इससे पश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.