नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- Raghav Chadha: भारतीय जनता पार्टी से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने प्रीपैड मोबाइल यूजर्स को बधाई दी है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) द्वारा लाए गए बदलावों के बारे में बात करते हुए चड्ढा ने कहा कि अब इससे देश के तमाम यूजर्स को लाभ होगा और उन्हें 28 दिन की जगह 30 दिन का रिचार्ज करवाने की सुविधा मिलेगी। इससे उन यूजर्स को भी लाभ होगा, जो केवल इनकमिंग सुविधा के लिए फोन का इस्तेमाल करते हैं। उनके लिए इनकमिंग और मैसेज पैकेज उपलब्ध कराए जाएंगे। भाजपा सांसद ने कहा कि उन्होंने फरवरी में ही इस मुद्दे को संसद में उठाया था। इसके बाद अब सरकार ने उनकी बात पर अमल करते हुए यह नियम लाया है। सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर करते हुए राज्यसभा सांसद ने कहा कि यह एक सच्चा उदाहरण है कि कैसे एक सांसद ने लोगों की बात ...