सिद्धार्थ, अप्रैल 20 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। एग्रीस्टैक योजना के तहत अब तक फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसानों को शासन की ओर से एक और अंतिम अवसर दिया गया है। जनपद की सभी ग्राम पंचायतों और ग्राम सचिवालयों में 30 अप्रैल तक विशेष कैंप लगाकर अवशेष किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराने का अभियान चलाया जा रहा है। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि समय रहते अपना पंजीकरण अवश्य करा लें, अन्यथा कई महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित होना पड़ सकता है। प्रभारी उप कृषि निदेशक रवि शंकर पांडेय ने बताया कि अब किसान हित की अनेक योजनाओं में फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य की जा रही है। यह भी पढ़ें- फार्मर रजिस्ट्री बगैर नहीं मिलेगा लाभ पीएम किसान सम्मान निधि की आगामी किस्त प्राप्त करने के लिए भी फार्मर रजिस्ट्री जरूरी कर दी गई है। इसके अलावा आगामी मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.