कौशाम्बी, जनवरी 23 -- मंझनपुर, संवाददाता। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अन्तर्गत आवास प्लस सर्वे -2024 के सेल्फ सर्वे एवं सत्यापन की समय सीमा में शासन की ओर से बढ़ोतरी कर दी गई है। ऐसे में अब आवास प्लस सर्वे की सूची से अपात्रों के नाम 29 जनवरी तक हटाए जा सकेंगे। आवास प्लस सर्वे -2024 के सेल्फ सर्वे व सत्यापन की समय सीमा शासन की ओर से 14 जनवरी निर्धारित की गई थी। तय समय सीमा के अंदर सूची में शामिल अपात्रों के नाम बाहर किये जाने थे। लेकिन शासन द्वारा अंतिम बार समय सीमा को बढ़ाकर 29 जनवरी कर दिया गया है। मुख्य विकास अधिकारी को भेजे गए पत्र में आयुक्त ग्राम्य विकास उत्तर प्रदेश ने निर्देशित किया है कि बढ़ाई गई समयावधि के अंदर आवास प्लस सर्वे-2024 का कार्य पूर्ण कराते हुए अपात्र परिवारों के नाम सूची से बाहर करना सुनिश्चित करें।

हिंदी हिन्दुस्त...