गोरखपुर, फरवरी 25 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने शोध पात्रता परीक्षा (रेट) 2025 के कार्यक्रम में आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी तक बढ़ा दी है। प्रवेश परीक्षा मार्च के तीसरे सप्ताह में होगी, जिसका विस्तृत कार्यक्रम होली के तुरंत बाद जारी किया जाएगा। यह जानकारी विश्वविद्यालय प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने दी। बताया कि जिन आवेदकों के फॉर्म में आवेदन के दौरान कोई त्रुटि हो गई है, उन्हें घबराने की आवश्यकता नहीं है। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एक और दो मार्च को करेक्शन विंडो खोलने का निर्णय लिया गया है, जिसके माध्यम से आवेदक अपने फॉर्म में हुई किसी भी त्रुटि को ऑनलाइन सुधार सकेंगे। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि पाठ्यक्रम के नाम और अभ्यर्थी के कैटेगरी में कोई परिवर्तन अनुमन्य नहीं...