पीलीभीत, अप्रैल 13 -- पीलीभीत। इको सेंसिटिव जोन में अनाधिकृत निर्माण को लेकर की जा रही जांच और एनजीटी के समक्ष रिपोर्ट पेश करने के मामले में अब अगली सुनवाई 27 जुलाई को होगी। पीटीआर के कोर एरिया में एक किमी. के दायरे में इको सेंसिटिव जोन तय किया गया है। पर इससे पूर्व यहां कई निर्माण कार्य हो चुके थे। इनकी जांच कराई जा रही है। अगर मानकों से इतर कोई निर्माण है तो उसकी जाकनकारी जुटाई जा रही है। शीर्ष न्यायालय और केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय के स्पष्ट आदेश हैं कि टाइगर रिजर्व के इको सेंसटिव जोन के दायरे में कोई भी निर्माण नहीं होगा। इसी क्रम में एनजीटी चेयरपर्सन जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव और एक्सपर्ट मेंबर डॉ. ए सेंथिल वेल की डिवीजन बेंच ने इको सेंसटिव जोन में हुए निर्मार्णों की जांच के लिए एक संयुक्त कमेटी का गठन करते हुए दस सप्ताह में रिपोर्ट दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.