अब 25 जुलाई तक भर सकेंगे बीएड का परीक्षा फॉर्म
सीवान, जुलाई 22 -- सीवान। जेपीयू ने बीएड सत्र 2024-26 का ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि को विस्तारित कर दिया है। पूर्व में जारी 20 जुलाई की निर्धारित को बढ़ाकर 25 जुलाई कर दिया गया है। जेपीयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि अब बीएड सत्र 2024-26 के छात्र-छात्राएं 21 जुलाई से 25 जुलाई तक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय का यह निर्णय उन छात्र-छात्राओं के लिए है जो निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन नहीं कर सके थे। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि इसकी सूचना सभी संबद्ध बीएड कॉलेजों के प्राचार्यों को दे दी गई है। प्राचार्यों के तिथि बढ़ाने की सूचना कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर प्रमुखता से चश्पा करने का निर्देश दिया गया है, ताकि एक भी छात्र-छात्रा आवेदन करने से वंचित नहीं रह जाएं।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.